मैंने एक साधारण किसान परिवार में 20 अगस्त 1993 को जन्म लिया , मेरी माताजी का नाम श्रीमती भंवरी देवी और पिताजी का नाम श्री जवाहर सिंह हैं ||
मैं राजस्थान राज्य के शेखावाटी क्षेत्र के जिले सीकर के छोटे से कस्बे लोसल के पास ढाणी नुमा ग्राम चारणवास का रहने वाला हूं| मैंने अपनी शुरुआती शिक्षा पास के गांव भिराना के आदर्श विद्या मंदिर से प्रारंभ की, तत्पश्चात मैंने अपनी 9वी कक्षा तक की पढ़ाई sumitra memorial School ,losal से की , बाद 10 वीं कक्षा से लेकर 12 वीं तक की पढ़ाई मैंने भारतीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर से पूर्ण की || उसके बाद मैंने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के University college of engineering से ऋणकण गतिकी एवं संचार अभियांत्रिकी में स्नातक किया ||उसके बाद भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर जोधपुर मंडल में मारवाड़ बिठरी स्टेशन पर अपनी सेवाएं दी||वर्तमान में मैं भारतीय रेलवे में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर , रेलवे बोर्ड , रेल मंत्रालय में कार्यरत हूं || मेरा चयन अस्सिटेंट कमांडेंट बीएसएफ के लिए भी हो चुका हैं ||
धन्यवाद 🙏🏼🙏🏼